重新打开页面 Majhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए ₹1500 की मासिक सहायता की पूरी जानकारी – YojanaPort

Majhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए ₹1500 की मासिक सहायता की पूरी जानकारी

Majhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “माझी लाडकी बहिन योजना” की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत, राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस लेख में हम इस योजना से जुड़ी सभी सभी जानकारियों को आसान शब्दों में समझेंगे, साथ ही योजना का स्टेटस चेक करने की विधि भी बताएंगे।

माझी लाडकी बहिन योजना क्या है?

माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की घोषणा 28 जून 2024 को राज्य के अंतरिम बजट में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार करना है। योजना का विशेष ध्यान उन महिलाओं पर है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और स्वास्थ्य सेवाओं तक जिनकी पहुँच सीमित है।

माझी लाडकी बहिन योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
  • स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत जरूरतों की पूर्ति में मदद करना।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • राज्य की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करना, खासकर जो एनीमिया (खून की कमी) जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं।

माझी लाडकी बहिन योजना के पात्रता 

  • महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास आधार कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य है।
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, और निराश्रित महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • अविवाहित महिला को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है, लेकिन परिवार में केवल एक अविवाहित महिला ही इसका लाभ उठा सकती है।

माझी लाडकी बहिन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक (आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

माझी लाडकी बहिन योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले नारीशक्ति दूत एप डाउनलोड करें।
  2. एप में अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP से सत्यापित करें।
  3. एप में लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल को अपडेट करें और “माझी लाडकी बहिन योजना” के आवेदन फॉर्म को भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. हमीपत्र (डिक्लेमर) को स्वीकार कर फॉर्म जमा करें।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, सेतु सुविधा केंद्र, या महा-ई-सेवा केंद्र में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

माझी लाडकी बहिन योजना सूची कैसे चेक करें?

योजना की पात्रता सूची और आपके आवेदन की स्थिति जानने के लिए आप इन स्टेप्स का उपयोग कर सकते हैं।

1. ऑनलाइन सूची चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. “Application made earlier” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. यहां से आप अपनी आवेदन की स्थिति और पात्रता सूची देख सकते हैं।

2. SMS के माध्यम से सूची की जानकारी

यदि आपने ऑफलाइन आवेदन किया है, तो आपको राज्य सरकार की ओर से SMS प्राप्त हो सकता है, जिसमें आपके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाती है। इस SMS में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

3. नारीशक्ति दूत एप के माध्यम से सूची चेक करें?

  1. नारीशक्ति दूत एप में लॉगिन करें।
  2. “या पूर्वी केलेले अर्ज” (पूर्व में किए गए आवेदन) विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपने आवेदन की स्थिति चेक करें।

माझी लाडकी बहिन योजना की किस्त कब आएगी?

योजना की तीसरी किस्त सितंबर 2024 के महीने में जारी होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त 10 से 15 सितंबर के बीच जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है, इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में अपने बैंक खाते की जाँच करते रहें।

Leave a Comment